फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Paddy was not purchased even after 29 days

जनपद में 29 दिनों बाद भी धान की खरीद शून्य

Mon, 22 Nov 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Paddy was not purchased even after 29 days
चंदौली। जनपद में क्रय केंद्रों पर धान खरीद की प्रक्रिया बीते 29 दिनों से शुरू है लेकिन अभी तक धान की खरीद शून्य है। किसी भी क्रय केंद्र पर बोहनी तक नहीं हुई है। क्रय केंद्र प्रभारी किसानों के आने के इंतजार में बैठे हैं। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि नवंबर माह के अंत तक खरीदारी आरंभ हो जाएगी और दिसंबर माह में धान खरीद में तेजी होगी।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद के लिए दो लाख 35 हजार मिट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए 128 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। फिलहाल विभिन्न एजेंसियों के करीब 33 क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों पर एक नवंबर से खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दिए जाने के बाद भी बोहनी नहीं हुई है। डिप्टी आरएमओ अनुप श्रीवास्तव ने बताया कि क्रय केंद्रों पर पंजीकृत किसानों से ही उपज की खरीद की जाएगी। इसके लिए किसान पहले से ही अपना पंजीकरण कराना होगा। बताया कि अब तक 18 हजार से अधिक किसानों ने धान बिक्री के लिए आवेदन कर दिया है। हालांकि क्रय केंद्रों पर अभी किसान नहीं पहुंच रहे हैं। इससे किसी भी केंद्र पर अभी तक खरीद नहीं हुई है। कहा कि दिसंबर माह में खरीद प्रक्रिया में तेजी आ जाएगी। अभी धान की पूरी कटाई नहीं होने से खरीद में तेजी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed