फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Oxygen plant started at Bhogware CHC in Chandaul

भोगवारे सीएचसी में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट

Sat, 22 May 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant started at Bhogware CHC in Chandaul
चंदौल के भोगवारे सीएचसी में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

विधायक और जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ, 50 बेड पर सीधे पहुंचेगा ऑक्सीजन
सचित्र- 28
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। क्षेत्र के भोगवारे स्थित सीएचसी में बने कोविड चिकित्सालय में विधायक निधि से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का मुगलसराय विधायक साधना सिंह और जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद फीता काटकर शुभारंभ किया। सीएचसी पर 50 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। जहां ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से पाइप के सहारे सीधे बेड तक ऑक्सीजन पहुंच जाएगा। इससे कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की समस्या से जूझ रहे लोगों को तत्काल सहायता मिल सकेगी। विधायक ने ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने अस्पताल में बने कोविड वार्ड का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों में मेडिकल किट का वितरण भी किया।
इस अवसर पर विधायक साधना सिंह ने कहा कि स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के दौरान लोगों को ऑक्सीजन के लिए भटकना नही पड़ेगा। लोगो की बहुमूल्य जिंदगी बचाने की दिशा में यह प्लांट अत्यंत उपयोगी साबित होगा। आक्सीजन प्लांट के शुभारंभ करने के पश्चात विधायक ने सीएचसी के कोविड चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही मौके पर मौजूद चिकित्सकों व अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उपस्थित ग्रामीणों के बीच मेडिकल किट का वितरण किया। विधायक ने कहा कि जहां एक ओर व्यापक स्तर पर गांव-गांव व घर-घर अभियान चलाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है। वहीं सड़कों व गलियों को सैनिटाइज करने के साथ संक्रमण प्रभावित मरीजों में मेडिसिन किट का वितरण किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न स्तर पर स्थापित कोविड चिकित्सालयों के माध्यम से संक्रमित लोगों का उपचार किया जा रहा है। इस मौके पर डीएम संजीव सिंह, सीडीओ अजितेंद्र पांडेय सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट.......
जिले में लगने हैं छह ऑक्सीजन प्लांट
पीडीडीयू नगर। जिले में सांसद महेंद्रनाथ पांडेय और विधायक साधना सिंह, सुशील सिंह, शारदा प्रसाद के विधायक निधि से छह ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनी थी। नौगढ़ सीएचसी, भोगवारे सीएचसी, धानापुर सीएचसी, सकलडीहा सीएचसी, संयुक्त जिला चिकित्सालय, चकिया और जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं। इनमें से जिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग और भोगवारे सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट की शुुरुआत हो गई है। अन्य जगहो पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 40 एलएमपी की होगी
पीडीडीयू नगर। प्रत्येक ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 40 एलएमपी की होगी। सांसद ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए अपनी निधि से 40 लाख, सैयदराजा विधायक ने 40 लाख, चकिया विधायक शारदा प्रसाद ने 20 लाख व विधायक मुगलसराय ने 20 लाख की धनराशि स्वीकृति की सहमति दी है।

कोट...
ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने से जनपद में ऑक्सीजन की कमी को पूरी किया जा सकेगा। साथ ही आकस्मिक स्थिति में ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्टेशन में समय नहीं लगेगा।
संजीव सिंह, जिलाधिकारी
रिपोर्ट व संपादन- धनंजय
बाइट- 1472
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed