{"_id":"bba39cd3bdaac4ce2944946b66862c37","slug":"outcry-for-petrol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल न मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल न मिलने पर हंगामा
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल एव डीजल के दामों में हुई वृद्धि को लेकर शुक्रवार की रात साढ़े नौ
विज्ञापन
बजे नगर के एक पेट्रोल पंप संचालक द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की अचानक
बिक्री बंद कर देने के बाद पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे लोगों ने जमकर
हंगामा किया।
हंगामे के बाद पेट्रोल पंप संचालक द्वारा पेट्रोल का वितरण पुन: शुरू कर दिया गया।
गौरतलब है कि पेट्रोल के दाम में 3 रुपये 13 पैसे एवं डीजल के दाम में 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोत्तरी शुक्रवार को कर दी गई। जिसकी सूचना के बाद नगर के जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक द्वारा लोगों को पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री बंद कर दी गई।
पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए पहुंचे लोग इससे काफी नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान लोगों का कहना रहा कि ज्यादा कमाई करने के उद्देश्य से पेट्रोल पंप संचालक द्वारा तेल की बिक्री बंद कर दी गई है।
इस संबंध में नगर के काली महाल निवासी मनोज श्रीवास्तव, आनंद नगर निवासी अमित, सुभाष नगर निवासी राज पांडेय, रवि नगर निवासी चंद्रकांत तिवारी, कैलाशपुरी निवासी योगेश अब्भी आदि ने बताया कि यह स्थिति किसी एक पेट्रोल पंप पर नहीं बल्कि सभी पेट्रोल पंपों पर है।
कहा कि ऐसे तो कई तरह तरह के बहाने पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा बनाए जा रहे हैं लेकिन मूल
कारण स्टोर पेट्रोलियम पदार्थों को बढ़े दामों पर बेचना ही है
ताकि अधिक से अधिक मुनाफा कमाया जा सके। उधर नगर के एक अन्य पेट्रोल पंप के संचालक अनिल अग्रवाल का कहना है
कि चूंकि अभी तक पेट्रोलियम उत्पाद पर बढ़े हुए दाम की सूची प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए दाम
में स्थानीय स्तर पर कितना
फर्क पड़ेगा अभी से कहना मुश्किल होगा।