फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Out of 16, only 5 have parking facilities near the marriage lawn, 2,000 vehicles are parked on the highway service lane

Chandauli News: 16 में से सिर्फ 5 मैरिज लॉन के पास पार्किंग की सुविधा, हाईवे की सर्विस लेन में पार्क होते हैं 2 हजार वाहन

Tue, 28 Apr 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Out of 16, only 5 have parking facilities near the marriage lawn, 2,000 vehicles are parked on the highway service lane
पीडीडीयू नगर के नई बस्ती स्थित लॉन के बाहर सर्विस लेन और सिक्स लेन पर वाहनों की कतार। संवाद - फोटो : 1
पीडीडीयू नगर। शहरों में मैरिज लॉन सुविधा नहीं, बल्कि यातायात की व्यवस्था में रोड़ा बन रहे हैं। 16 में से सिर्फ 5 मैरिज लॉन के पास पार्किंग की सुविधा है। शेष अन्य लॉन में समारोह में शामिल होने आए लोग हाईवे के सर्विस लेन में वाहन पार्क करते हैं। इस कारण रात में पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक चार से पांच घंटे तक जाम लगा रहता है। कई बार तो बनारस से पीडीडीयू नगर जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे यात्रियों की ट्रेन भी छूट चुकी है। देखा जाए तो हर लॉन के बाहर सर्विस लेन में लगभग दो हजार वाहन खड़े रहते हैं। नई बस्ती और चंदासी के पास चार मैरिज लॉन में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से सिक्स लेन का सर्विस लेन बंद हो जाता है। यहां रात 2 बजे तक वाहन 10 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से सिर्फ रेंगते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने दो बार सख्ती की निभाई जिम्मेदारी, हुआ कुछ नहीं
लॉन संचालकों की मनमानी और हाईवे की सर्विस लेन में वाहन पार्क करने के मामले में जिला प्रशासन ने दो बार सख्ती करके जिम्मेदारी निभाई थी। उसका असर कुछ दिखाई नहीं दिया। पहली बार 18 नवंबर 2025 को एसडीएम अनुपम मिश्रा ने चार लॉन संचालकों को नोटिस जारी किया था। तीन दिन में जवाब मांगा था। जांच में शिकायत सही पाई गई थी, लेकिन स्थिति अभी भी जस की तस है। इससे पहले साल 2023 में भी अभियान चलाकर सड़क के किनारे बने अवैध गेट तोड़े गए थे। चेतावनी दी गई थी, महज एक महीने बाद संचालकों ने फिर से पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा करके गेट बना लिया।
विज्ञापन


कब-कब हुई कार्रवाई24 अप्रैल को 100 लॉन संचालकों को नोटिस जारी किया गया है
18 नवंबर 2025 एसडीएम अनुपम मिश्रा ने चार लॉन संचालकों को नोटिस जारी किया था।
जनवरी 2023 में अभियान चलाकर सड़क के किनारे बने गेट तोड़े गए थे।

शादी के दिनों में दुकान पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। जाम के कारण ग्राहक वापस लौट जाते हैं, कारोबार प्रभावित हो रहा है। रात में शहर में निकलना खतरे से खाली नहीं है। हर तरफ गाड़ियां ही गाड़ियां खड़ी रहती हैं। - आनंद सिंह, कूढ़े खुर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस लेन बंद हो जाती है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहती है। इससे लॉन संचालकों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक चक्कर लगाने में आधे घंटे लग जाते हैं। जाम के कारण आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। - रितेश यादव, अलीनगर
प्रशासन सिर्फ नोटिस जारी करता है। कार्रवाई नहीं करता है। कुछ लॉन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होती तो जाम से आम लोगों को छुटकारा मिलता। जब तक सख्ती से कार्रवाई नहीं होगी, तब तक हालात नहीं सुधरेंगे। - संदीप कुमार, पीडीडीयू नगर
रात में इमरजेंसी हो जाए तो अस्पताल पहुंचना मुश्किल भी हो जाएगा। अभी इस जाम को जिला प्रशासन बहुत हल्के में ले रहा है। जब कोई बड़ी घटना होगी तभी प्रशासन चेतेगा। इससे पहले कोई कार्रवाई नहीं करेगा प्रसासन। - शिवांशु, पीडीडीयू नगर



जिले के 100 से ज्यादा लॉन संचालकों को तीन दिन पहले ही नोटिस जारी किया गया था। वे वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था लॉन में करें। सड़क पर गाड़ी खड़ी न हो इसके लिए वे तीन कर्मचारी तैनात करें। अगर अब वाहन सड़क पर खड़े होंगे तो लॉन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - कृष्णमुरारी शर्मा, सीओ, यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article