फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Opposed the new agricultural laws by performing a yajna purification yajna

बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर नए कृषि कानूनों का किया विरोध

Fri, 05 Feb 2021 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Opposed the new agricultural laws by performing a yajna purification yajna
कृषि कानून रद्द करने के लिए पीडीडीयू नगर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर के पटेल नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग करते हुए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस नेता संतोष तिवारी ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। केंद्र सरकार उनकी बातों को अनसुना कर तानाशाही रवैया अपना रही है। केंद्र सरकार को तीनों कानून को वापस लेना चाहिए। देश को उंचाई पर पहुंचाने और देश का पेट भरने के लिए पसीना बहाता। उनके साथ ऐसा बर्ताव करना किसानों के हित में नहीं है। सभासद बृजेश गुप्ता ने कहा की पूरे देश की आर्थिक स्थिति बदहाल है। मंहगाई चरम पर है, युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबा रही है। नंदगोपाल सिंह ने कहा की किसान हमारी देश की ताकत उनके बिना हम कमजोर हैं। इस मौके पर नवीन पांडेय, आशीष कुमार खरवार, प्रभुनारायण तिवारी, अमित श्रीवास्तव, रमेश पांडेय, दशरथ चौहान, मनोज यादव, दीवान वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed