{"_id":"620021be091c9b7f3c2fa00d","slug":"only-son-dies-in-road-accident-in-front-of-father-chandauli-news-vns6371901112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के सामने सड़क हादसे में इकलौते पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के सामने सड़क हादसे में इकलौते पुत्र की मौत
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर एक पेट्रोल पंप के समीप रविवार को दिन में साढ़े 11 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पिता पुत्र बाइक पर सवार होकर चंदौली में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कंदवा थाना के चिरईगांव निवासी रामजी राम (50) अपने बेटे अंकुश (18) के साथ चंदौली किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। दिन में साढ़े 11 बजे वह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे कि बिहार की तरफ से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक के धक्के से पीछे बैठा अंकुश उछल कर नीचे गिर पड़ा और ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं रामजी राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। आस पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामजी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक कर मौत की सूचना मिलते ही चिरईगांव स्थित परिवार में कोहराम मच गया। अंकुश चार बहनों के बाद इकलौता पुत्र था। वह सोगाई स्थित मां मल्लिकपुर भवानी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था।
इलिया। चकिया कोतवाली के सैदूपुर कस्बा में रविवार को बाइक से गिरकर अनीता देवी (26) गंभीर रूप से जख्मी हो गई। अचेतावस्था में उसे एंबुलेंस की सहायता से चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के रसिया गांव निवासी अनिता देवी अपने पति रमेश यादव के साथ अपने गोद में बच्चा लेकर बाइक से इलिया की ओर से जा रही थी। जैसे ही वे सैैदूपुर बाजार पहुंचे कि सामने से आ रहे साइकिल को बचाने के चक्कर में पत्नी अनीता का शॉल साइकिल के हैंडल में फंस गया और वह बाइक से सड़क पर गिर गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गई।