फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Only one who understands the country can develop

देश को समझने वाला ही कर सकता है देश का सही विकास

Thu, 15 Sep 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Only one who understands the country can develop
पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोलते राज्यसभा स? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। देश को जानने वाला ही सही तरह देश का विकास कर सकता है। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश को देखा है। हर राज्य की अलग जरूरतों को समझते हैं। इसका असर विकास के रूप में दिख रहा है। प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए नीति आयोग का गठन किया। इससे विकास में गति आई और देश के कोने कोने तक विकास की किरण पहुंची है। ये बातें नगर के कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आए राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि इसका उद्देश्य क्या है। कहा कि यात्रा भारत को समझने के लिए होनी चाहिए। जैसे मेरे पिता और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने की थी। कहा कि चंद्रशेखर जी कहते थे कि भूखा व्यक्ति ही भूख को समझ सकता है। कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश का भ्रमण किया है। कहा कि उनके नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत के तहत भी देश के लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं, देश के लोग स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हैं। उज्ज्वला योजना ने हर घर धूंआ रहित बनाया है। मोदी का सपना है हर घर को पक्का छत मिले। इसे पूरा करने में वे जुटे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, अनिल यादव,मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, चकिया विधायक कैलाश खरवार, राणा प्रताप सिंह, संतोष खरवार, अखिल पोद्दार, आलोक वरण, रतन श्रीवास्तव, ओपी सिंह, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. ओपी सिंह, सतीश जिंदल, प्रधान महेन्द्र लाल श्रीवासव, हरिओम श्रीवास्तव,चंद्रकांत तिवारी, मोहनलाल चौरसिया, शमशेर बहादुर सिंह, डॉ. पीएच राय, कैप्टन बालचरण, अनिल गुप्ता, डॉ. अजीत, ज्योति जायसवाल, विजय गुप्ता, अभिषेक मिश्र, कुंदन सिंह, भरत चौहान, गीता रानी गुप्ता, विजय राय, कमलाकांत पांडेय रहे। संचालन उमा शंकर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed