फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Only four hold licenses, three people have already died in two separate explosions, yet the illegal firecracker trade continues.

Chandauli News: सिर्फ चार के पास लाइसेंस, दो विस्फोटाें में तीन की हो चुकी है मौत, फिर भी पटाखों का अवैध धंधा जारी

Fri, 30 Oct 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Only four hold licenses, three people have already died in two separate explosions, yet the illegal firecracker trade continues.
पीडीडीयू नगर। दीपावली नजदीक आते ही जिले में पटाखों के अवैध भंडारण और निर्माण का खतरा बढ़ने लगा है। त्योहार पर मांग बढ़ने के साथ ही मुनाफा कमाने की होड़ में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

जिले में घनी आबादी के बीच अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने से लेकर दो बड़े विस्फोट में तीन लोगों की जान जाने तक की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा चार बार पटाखों की बड़ी खेप भी पकड़ी जा चुकी है। इसके बावजूद अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में पटाखा बिक्री के लिए महज चार लोगों के पास स्थायी लाइसेंस हैं। दीपावली के आसपास बड़ी संख्या में कारोबारी अस्थायी लाइसेंस लेकर पटाखों की बिक्री करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में लाइसेंस की शर्तों, भंडारण के लिए निर्धारित जगह और सुरक्षा मानकों के पालन की जांच अहम हो जाती है। अस्थायी लाइसेंस की आड़ में अवैध भंडारण की आशंका को देखते हुए निगरानी और सख्त जांच की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed