फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   'Only BSP can bring good governance in the state and the country'

Chandauli News: ‘बसपा ही प्रदेश और देश में ला सकती है सुशासन’

Mon, 16 Jan 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
'Only BSP can bring good governance in the state and the country'
बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई की ओर से रविवार को मुख्यालय स्थित एक लॉन में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की। लोकगीत गायक पप्पू ने गीतों के माध्यम से मिशन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वीरेंद्र चौहान ने कहा कि देश और प्रदेश में अगर सुशासन ला सकती है तो बसपा ही ला सकती है। पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बसपा हमेशा गरीब, शोषित, दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में काम किया है। हम सभी कार्यकर्ताओं को उसे गांव-गाव जाकर लोगों को बताने की जरूरत है। सत्ता की चाबी हम सभी के हाथ में होगी तभी समाज के सभी लोगों का भला हो सकता है। इस दौरान प्रदीप कुमार, छोटू भारती, तिलकधारी बिंद,राजीव कुमार पांडेय, विकास गौतम, चंद्रेश्वर जायसवाल, बनारसी राम, इरशाद अहमद, कयामुद्दीन, राम अवतार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन सुभाष चंद्र ने किया।
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया मायावती का 67वां जन्मदिन
सकलडीहा। बसपा सुप्रीमो मायावती का 67वां जन्मदिन रविवार को बरठीं गांव में केक काटकर कर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाई राम ने कहा कि उनका जन्म 15 जनवरी 1956 को एक साधारण से परिवार में हुआ था। मायावती की दिल्ली से पढ़ाई-लिखाई हुई थी। उनका सपना कलेक्टर बनने का था। लेकिन राजनीति में उनका प्रवेश कांशीराम की विचारधारा से प्रभावित होकर हुआ था। राजनीति में आने से पहले वह एक शिक्षिका थीं। समाजसेवी निठोहर सत्यार्थी ने बताया कि पूरे भारत में अनुसूचित जाति के चेहरे के रूप में दबंग और पढ़ी-लिखी कोई नेता हैं तो वह पूर्व मुख्यमंत्री मायावती हैं। इस मौके पर आरपी नारायण,अरुण रत्नाकर,निरंजन बौद्ध, अमर बहादुर शिशु,सोनू कुमार, बाजीलाल,कांता राम,रामअवध सहित अन्य मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed