फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Only 19 problems occurred 136 returned

पांचों तहसीलों में 19 मामलों का समाधान, 136 बैरंग लौटे

Wed, 18 Nov 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Only 19 problems occurred 136 returned
चंदौली। जिले में कोरोना काल के बाद शुरू हुए संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। मंगलवार को पांचों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस में मात्र 19 मामलों का समाधान हुआ। बाकी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। जिला स्तरीय समाधान दिवस सकलडीहा तहसील में हुआ। यहां डीएम नवनीत सिंह चहल ने सुनवाई करते हुए अफसरों को पराली न जलाने के लिए किसानों को जागरुक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सकलडीहा में जिला स्तरीय समाधान दिवस में डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमंत कुटियाल ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 100 में नौ मामलों का समाधान हुआ। डीएम ने डाला छठ के मद्देनजर तालाबों की पोखरो के घाटों को साफ सुथरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। मार्गों की मरम्मत, भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया। पर्व के मद्देनजर बिजली विभाग के अधिकारियों को प्रकाश की अच्छी व्यवस्था कराने को कहा। इस अवसर पर सीएमओ आरके मिश्रा, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम प्रदीप कुमार, डीआईओएस विनोद राय, एक्सईएन आशीष सिंह, कोतवाल वंदना सिंह, एसडीओ आकाश सिंह, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी, बीईओ सुरेंद्र बहादूर सिंह रहे।सदर तहसील में एसडीएम विजय नारायन सिंह की अध्यक्षता में 23 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई हुई। इसमें चार मामलों को मौके पर समाधान हुआ। इस मौके पर तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, नायब प्रवीण कुमार, कोतवाल अशोक मिश्रा मौजूद रहे। पीडीडीयू नगर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिपू गिरी ने 15 मामलों की सुनवाई की, लेकिन मौके पर एक भी मामले का समाधान नहीं हुआ। नौगढ़ में एसडीएम अतुल गुप्ता ने 12 मामलों में छह का मौके पर समाधान किया। चकिया में एसडीएम अजय मिश्रा ने पांच मामलों की सुनवाई की, लेकिन यहां भी मौके पर किसी मामले का समाधान नही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed