फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One who robbed women's jewelery in the name of job arrested

Chandauli News: नौकरी के नाम पर महिलाओं के गहने लूटने वाला गिरफ्तार

Wed, 29 Nov 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
One who robbed women's jewelery in the name of job arrested
सकलडीहा। धानापुर पुलिस ने मंगलवार को ऐसे ठग को पकड़ा जो नौकरी के नाम पर महिलाओं को ठगा करता था। उसके पास से 43 हजार नगदी सहित तमंचा और करीब ढाई लाख के आभूषण और बाइक बरामद की गई। सीओ राजेश कुमार राय ने भी उससे पूछताछ की। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया आरोपी कुछ दिन पूर्व ही चार साल की सजा काटकर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि आरोपी सूरज शमीम उर्फ सूरज यादव वाराणसी के मडुवाडीह डीएलडब्ल्यू जलालीपट्टी का रहने वाला है। वर्तमान में वह बलुआ थाना क्षेत्र के निधौरा स्थित अपने ससुराल में रहता था। आरोप है कि वह महिलाओं के आभूषण देखकर उनका पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बहाने झांसे में ले लेता था। फिर नौकरी दिलाने के नाम पर सारे आभूषण लेकर रफूचक्कर हो जाता था।
विज्ञापन

तीन नवंबर को धानापुर के पूराचेता दूबेपुर की निवासी उमरावती देवी को सकलडीहा कचहरी में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे आभूषण लेकर फरार हो गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे धानापुर क्षेत्र के एक स्कूल के समीप से बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ सकलडीहा कोतवाली और वाराणसी में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट......

आभूषण लूटने के बाद पांच सौ रुपए देता था किराया

ठग सूरज शमीम कभी कमिश्नरी कार्यालय, कभी रेलवे तो कभी तहसील में नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं के आभू्षण उतरवा देता था। कहता था कि गरीब बनकर चलेगी तो अधिकारी भी रहम करेगा। इस लिए सारे आभूषण निकलवाकर एक बैग में रखवाता था। जाने से पहले महिलाओं को किराए के नाम पर पांच सौ रुपए देकर फरार हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed