{"_id":"571e79324f1c1b3a64a91d8a","slug":"one-scorching-in-cylinder-explosion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में विस्फोट होने से एक झुलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में विस्फोट होने से एक झुलसा
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त पड़ा सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को तीन अलग अलग स्थानों पर सिलेंडर में रिसाव से घर में आग लगने की घटनाएं हुईं। पहली घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती स्थित एक घर में हुई। दूसरी धानापुर थाना क्षेत्र के धरांव गांव में सुबह दस बजे गैस सिलेंडर फटने से हुई। इस घटना में एक व्यक्ति झुलस गया, वहीं घर की छत में दरार पड़ गई।
नई बस्ती के तड़वा बीर बाबा मंदिर के समीप रहने वाले हौशिला तिवारी को शनिवार को नया सिलेंडर मिला था। सोमवार की सुबह उनकी पत्नी ने बच्चे का नाश्ता बनाने के लिए गैस सिलेंडर को चूल्हे से जोड़कर लाइटर जलाया कि कि गैस लीकेज के चलते कमरे में आग लग गई। शोर सुनकर एकत्र लोगों ने आग बुझायी। तब तक चार हजार नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य का सामान जल गया। इसके पूर्व हापुड़ कालोनी स्थित एक रेल आवास में भी शादी के तैयारियों के बीच गैस सिलेंडर के पाइप में आग लग गयी। गनीमत यह रही कि उस दौरान कुछ नुकसान नहीं हुुआ था। इसी तरह धानापुर के धरांव गांव में मकसूद आलम के घर में सुबह गैस चूल्हा जलाते समय सिलेंडर फट गया। इस घटना में मारूफ सिद्दीकी (24) गंभीर रूप से झुलस गया। साथ ही हजारों रुपये की गृहस्थी का सामान खाक हो गया तथा विस्फोट से छत की पटिया फट गई। परिवार वालों ने घायल को धरांव स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों का आरोप है कि एलपीजी गैस सिलेंडर में प्रयुक्त घटिया किस्म के नोजल और पाइप के चलते आये दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।