फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One quintal of ganja recovered from the car, three arrested

जांच में तीन तस्करों से एक कुंतल गांजा बरामद

Wed, 03 Nov 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
One quintal of ganja recovered from the car, three arrested
चंदौली। वाहनों की जांच के दौरान अलीनगर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात सिंघीताली के समीप एक लग्जरी कार से एक कुंतल गांजा बरामद किया। पुलिस ने तस्करी के आरोप मेें तीन को पकड़ा। तस्कर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बिहार जाने के फिराक में थे, लेकिन बीच रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। एएसपी सुखराम भारती ने गिरफ्तारी व बरामदगी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पुलिस सिंघीताली पुल के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी बीच एक काली फिल्म लगी इनोवा कार पहुंची। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कार को रोक लिया। तलाशी ली तो 13 बंडलों में एक क्विंटल गांजा बरामद किया। सवार मीरजापुर के अदलहाट थाना के भाईपुर निवासी सुभाष शर्मा, बिहार प्रांत के पटना सिटी चौक थाना के कैमासी गांव के सुनील कुमार भारती और भोजपुर जिले के तरारी थाना के मिश्रकर्मा गांव के अभिषेक मिश्रा हैं। उन्हें थाने लाकर सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो बताया कि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से गांजा की खेप पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी। उन्हें चंदौली पहुंचने पर आगे की लोकेशन बताने को कहा गया था। वाराणसी से होते हुए यहां से गुजर रहे थे। गांजा की खेप कहां पहुंचानी है, इसके बारे में जानकारी फोन पर मिलती है। फोन का नंबर हमेशा बदल दिया जाता है। वहीं नए-नए नंबरों से फोनकर बताया जाता है कि कहां माल पहुंचाना है। बताया कि काफी दिनों से गांजा की तस्करी में संलिप्त हैं लेकिन कभी पकड़े नहीं गए। पुलिस की नजरों से बचने के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस टीम में प्रभारी संतोष सिंह, राजेश सिंह, राजकुमार पांडेय, कृष्ण कुमार सिंह, अरविंद सिंह, अनुराग सिंह, नीरज सिंह, श्रवण कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed