{"_id":"58d1853a4f1c1b996e1a1457","slug":"one-killed-one-injured-due-to-truck-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल
chandauli
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के सकलडीहा-चंदौली मार्ग के सच्चा आश्रम विद्यालय के समीप मंगलवार को रात आठ बजे के लगभग बाइक और ट्रक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।पीछे बैठा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। टक्कर के बाद भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों रोका और चालक की पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और ट्रक सहित चालक को पकड़ थाने ले आई।
मंगलवार की रात करीब आठ बजे बलारपुर गांव निवासी दीपक राय (29) अपने मित्र सुनील राय (28) को बाइक से उसके घर पदुमनाथपुर गांव छोड़ने जा रहा था।
जैसे ही वह सच्चा आश्रम विद्यालय के समीप पहुंचा ही था कि चंदौली की ओर से आ रहे तेज गति ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सुनील गिरकर बगल स्थित नाले में गिर गया तथा दीपक की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पीछा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय सिंह ने युवक का शव लेकर कोतवाली पहुंचे और घायल सुनील को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और ट्रक और चालक को पकड़ आगे की कार्यवाही में जुट गये।