फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One killed in accident

हादसे में एक की मौत

Fri, 11 Dec 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 11 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
One killed in accident
बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रानेगांव के समीप गुरुवार की रात नौ बजे
विज्ञापन
ट्रैक्टर और पिकअप की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस घटना में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पिकअप सवार सर्पदंश के बाद अचेत वृद्ध का उपचार कराने सकलडीहा जा रहे थे। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला।


क्षेत्र के देवरा गांव निवासी करुणेश मिश्र (60) गुरुवार की शाम खेत की सिंचाई करने गए थे। गेहूं में पानी भरते समय विषैले सर्प ने वृद्ध को डंस लिया। सर्पदंश से अचेत करुणेश को परिवार वाले रात साढ़ेे नौ बजे पिकप से सकलडीहा के लिए लेकर चले थे।

ट्रैक्टर चहनियां बाजार से एक किलोमीटर आगे रानेपुर गांव के समीप पहुंचा था कि सामने से धान का बोझ लादकर ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर के हेडलाइट की रोशनी पिकअप चला रहे देवरी गांव के ही निवासी विद्याशंकर (55) की आंखों पर पड़ी तो आंखें चौंधिया गई और स्टेयरिंग से नियंत्रण हट गया।

जिससे असंतुलित होकर पिकअप ट्रैक्टर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए।

लोगों को जुटता देख ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। मौके पर जुटे लोगों ने विद्याशंकर और करुणेश सहित अंदर फंसे रामकमल (45), संजय (55), रूपेश (40), वरुणेश (22) को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed