फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One child died of diarrhea, three children fell ill

डायरिया से एक बालक की मौत, तीन बच्चे बीमार

Wed, 23 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
One child died of diarrhea, three children fell ill
इलिया। बरसात शुरू होते ही गांव में डायरिया ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। बुधवार को कस्बा में डायरिया से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गयी। जबकि तीन बच्चे अभी बीमार है। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में समय से साफ-सफाई हुई होती तो शायद बीमारी नहीं फैलती। हालांकि घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को दवा देकर साफ-सफाई से रहने की सलाह दी। कस्बा निवासी छोटू पटवा ने बताया कि उसके पुत्र आदित्य पटवा (08) को दो दिन पहले से उल्टी और दस्त शुरू हो गया था। इसके बाद उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ कस्बे के अन्य तीन बच्चे सत्यम (03), श्रुति (07), स्मृति (07) का भी निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साथ ही अब तक दवा का छिड़काव नहीं किया गया । इसको लेकर संक्रामक बीमारी के फैलने की आशंका बढ़ गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed