{"_id":"6037f4d18ebc3ee9356bfb77","slug":"one-arrested-with-stolen-pendal-clip-chandauli-news-vns576823870","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के पेंडाल क्लिप और स्टील कास्टिंग के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के पेंडाल क्लिप और स्टील कास्टिंग के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी ने बुधवार को कबाड़ी की दुकानों पर छापा मारा । इस दौरान नगर के न्यू महाल में स्थित कबाड़ की दुकान से चोरी के 15 पेंडोल क्लिप, 15 किलो रेलवे का स्टील कास्टिंग का टुकड़ा बरामद किया। अभियान के दौरान रेलवे से चोरी का सामान खरीदने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि एसआई रामविलास, आरक्षी योगेन्द्र बहादुर सिंह, योगेन्द्र बहादुर सिंह, सुनील कुमार सिंह, अच्छेलाल यादव,सीआईबी के एसआई असलम खान, आरक्षी पवन कुमार की टीम ने न्यू महाल स्थित कबाड़ी की दुकानों पर पहुंचे। । जांच के दौरान दुकान में रेलवे से चुराए गए 15 पेंडाल क्लिप बरामद हुआ। वहीं 15 किलो स्टील कास्टिंग का टुकड़ा बरामद हुआ। चोरी का सामान खरीदने के आरोप में जितेंद्र जायसवाल निवासी मस्तलाज गील परमार कटरा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जितेन्द्र ने बताया कि उसने फेरी वाले से यह सामान खरीदा था। बरामद माल को जब्त कर जितेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर भटक रही किशोरी को बरामद किया। पूछने पर पता चला कि जमानियां गाजीपुर निवासी किशोरी घर से बिना बताए भाग कर यहां आ गई है। पूछताछ के बाद परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। काउंसिलिंग के बाद किशोरी को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया। संवाद