फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One arrested with 61 mobile phones worth Rs 20 lakh

Chandauli News: 20 लाख के 61 मोबाइल फोन के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 13 May 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
One arrested with 61 mobile phones worth Rs 20 lakh
पीडीडीयू नगर। जीआरपी ने सोमवार को चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की 61 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बरामद मोबाइल फोन की कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी पीडीडीयू नगर सहित पूर्वांचल के विभिन्न इलाकों से मोबाइल फोन चुराता था और पश्चिम बंगाल में बेच देता था। पकड़े गए आरोपी पर पीडीडीयू नगर जीआरपी के साथ वाराणसी में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पीडीडीयू नगर जीआरपी के सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार की दोपहर 12 बजे जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी टीम गश्त कर रही थी। इसी बीच एक युवक संदिग्ध हाल में दिखा। उसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो उसके बैग से 61 महंगे स्मार्ट फोन बरामद हुए। सभी मोबाइल फोन चोरी के थे। पूछताछ में युवक ने अपना नाम साजन शेख निवासी सुल्तानगंज, थाना कालियाचक जिला मालदा पश्चिम बंगाल बताया। उसने बताया कि सभी मोबाइल फोन चोरी के हैं। वह क्षेत्र में चलती ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल फोन चुराता है और उसे पश्चिम बंगाल में ले जाकर बेच देता है। सीओ ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन में हांगकांग में निर्मित तीन आईफोन, सैमसंग, वीवो, ओप्पो और वनप्लस आदि मोबाइल फोन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ वाराणसी और पीडीडीयू नगर जीआरपी में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed