फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Old man raped 12 year old girl

Chandauli News: 12 वर्षीय बालिका के साथ वृद्ध ने किया दुष्कर्म

Mon, 14 Oct 2024 03:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Old man raped 12 year old girl
चंदौली। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग से 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बालिका गांव में चक्की पर गेहूं पिसाने गई थी। उसी दौरान बुजुर्ग ने उसके साथ हैवानियत की। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल जुट गई है।
विज्ञापन




बताते हैं कि रोडवेज से सेवानिवृत्त 70 वर्षीय बुजुर्ग गांव में आटा चक्की चलाता है। 12 वर्षीय बालिका उसके यहां गेहूं पिसाने गई थी। उसी दौरान बुजुर्ग ने बालिका को अकेली देख कर उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके चुंगल से छूटकर किसी तरह बालिका अपने घर पहुंची। साथ ही घरवालों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों के साथ ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और लामबंद होकर सदर कोतवाली पहुंच गए। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने तहरीर के आधार कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़िता का मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया और आगे कार्रवाई जुट गई । इस बाबत सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed