फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officials sworn

पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 19 Oct 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 19 Oct 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Officials sworn
पड़ाव व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एकेडमिक इंटर कालेज मढ़िया में हुआ।
विज्ञापन


इसमें मंडल के पदाधिकारियों का चयन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शकील अहमद ने पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया।

 इसके पूर्व सभा में सर्वसम्मति से डा. ओपी सिंह व राजेश यादव, भैय्याजी को व्यापार मंडल का प्रधान संरक्षक चुना गया। शिव सरदार संरक्षक, अनिल गुप्ता संरक्षक, मेराज अहमद अध्यक्ष,  मनोज यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नारायन यादव उपाध्यक्ष, राजेश साहनी उपाध्यक्ष, बृजमणि तिवारी महासचिव, मो. अफजल कोषाध्यक्ष, विनयशंकर तिवारी सचिव, अमनदीप सिंह सचिव चुने गए।

इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार पड़ाव व्यापार मंडल के साथ है।

सरकार व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के लिए कटिबद्ध है।


कहा यदि व्यापारियों को कोई भी समस्या हुई तो अविलंब उसका निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में चकिया विधायक पूनम सोनकर ने व्यापार मंडल के सारे पदाधिकारियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी मिलजुलकर कार्य करें। नव निर्वाचित अध्यक्ष मेराज अहमद ने कहा कि संगठन द्वारा सभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed