फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officials settled three disputes on the spot

शिकायत के बाद अधिकारियों ने मौके पर जाकर सुलझाए तीन विवाद

Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Officials settled three disputes on the spot
पीडीडीयू नगर। जिले के सभी थानों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बलुआ थाने में कुल 13 मामले आए। इनमें प्रशासनिक टीम ने मौके पर जाकर तीन जमीन संबंधी विवाद को सुलझा दिया।
विज्ञापन

चहनिया संवाददाता के अनुसार बलुआ थाने पर समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को 13 मामले आये। इसमें से तीन का निस्तारण तहसीलदार राजीव रंजन, लेखपाल सहित पुलिस व राजस्व टीम ने मौके पर जाकर किया। मारुफपुर में चकबंदी विभाग की तरफ से नक्शे में हुई गड़बड़ी की आपत्ति का मौके पर त्वरित निस्तारण किया। वहीं सरौली में छौरे से संबंधित पुराने विवाद को टीम ने मौके पर जाकर जांच के बाद निपटाया। इसी प्रकार मझिलेपुर में जमीनी विवाद का भी निस्तारण किया। लोगों ने कहा कि अगर इस तरह निस्तारण होने लगे तो लोगों को परेशानी ही नहीं होगी।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। समाधान दिवस के दौरान कंदवा थाने पर एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। वहीं सदर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां दो प्रार्थना पत्र आये लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। सदर कोतवाली पहुंची डीएम ईशा दुहन व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता परक निस्तारण होना चाहिए। इस दौरान सीडीओ अजितेंद्र पांडेय व एडीएम उमेश मिश्रा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली में सीओ अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां कुल चार प्रार्थना पत्रों में दो का निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों पर राजस्व विभाग से रिपोर्ट देने को कहा गया है। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार थाने पर समाधान दिवस पर आए कुल सात प्रार्थना पत्रों में तीन का निस्तारण हुआ। चकिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार विकासधर दूबे की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें छह प्रार्थना पत्र आये। अधिकारियों ने सुलह समझौते के आधार पर चार प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया। दो प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की टीम गठित की गई । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed