फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officials must ensure quality in development projects

Chandauli News: विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें अधिकारी

Wed, 31 Dec 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Officials must ensure quality in development projects
मोहनिया। जिला परिषद कैमूर की सामान्य बैठक मंगलवार को जिला परिषद की अध्यक्ष रिंकी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में जिले के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं की वर्तमान प्रगति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को धरातल पर उतारें ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके। बैठक के दौरान जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। राजस्व एवं भूमि सुधार, भूमि अर्जन और राजस्व से जुड़े मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिया गया। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करते हुए ससमय लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने पर बल दिया गया। एंबुलेंस सेवा को गुणवत्तापूर्ण एवं लोगों तक सुलभ कराने के लिए निर्देशित किया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन को दुरुस्त करने और अधूरे भवन का निर्माण यथाशीघ्र पू्र्ण कराने का निर्देश दिया गया। किसानों के लिए भूमि संरक्षण एवं कृषि योजनाओं के लाभ पर चर्चा हुई। किसानों को ससमय अच्छी गुणवत्ता का बीज एवं खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला परिषद के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की स्थिति को प्रमुखता से रखा। उपस्थित सदस्यों में मुख्य रूप से विकास सिंह, मनी सिंह, ब्रिजेश सिंह उर्फ गोल्डेन सिंह, विश्वम्भरनाथ सिंह उर्फ वकील यादव, दीपक यादव, मधु देवी और अन्य सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed