{"_id":"61c4ca098b3d0a7f0376d691","slug":"of-the-sailors-who-saved-the-sisters-who-jumped-in-the-ganges-chandauli-news-vns6294992142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में कूदी बहनों को बचाने वाले मल्लाहों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में कूदी बहनों को बचाने वाले मल्लाहों को किया सम्मानित
विज्ञापन
गंगा में कूदी बहनों को बचाने वाले मल्लाहों का
समाजसेवियों ने अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ व बैग देकर किया सम्मान
सचित्र- 22
संवाद न्यूज एजेंसी
चहनिया। गरीबी और घर पर होने वाली रोज की कलह से तंग आकर पिछले मंगलवार को बलुआ पुल से गंगा में दो युवतियों ने छलांग लगा दी थी। गहरे पानी में डूब रही युवतियों को बचाने के लिए मल्लाह नदी में कूद पड़े थे और उनकी जान बचा ली थी। समाजसेवियों ने बहादुरी दिखाने वाले सभी मल्लाहों को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया।
गंगा प्रहरी व समाजसेवी दर्शन निषाद ने बलुआ थाने में युवतियों की जान बचाने वाले मल्लाह पारस निषाद, नान्हू निषाद, नारायण निषाद, घूरे निषाद, गंगा प्रहरी सतीश निषाद, आकाश और आंसू निषाद को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ व बैग देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मल्लाहों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए इस ठंड में गंगा में कूदकर दोनों युवतियों की जान बचाई है। साथ ही किसी के घर की बहू-बेटियों की इज्जत भी बचा ली है। ये सम्मान के असली हकदार हैं। वहीं अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और बैग पाकर मल्लाहों के चेहरे खिल उठे। सम्मानित मल्लाहों ने कहा कि यह सम्मान पूरे निषाद समाज का सम्मान है। इस अवसर पर अरविंद निषाद, दीपक, नीरज, किशन, मोनू, बिरजू, रोहित, तौफीक, रितेश रहे।
रिपोर्ट- छोटेलाल पांडेय
संपादन- धनंजय
बाइट- 1123