फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now liquor worth two lakhs recovered from New Ganj Khwaja station

Chandauli News: अब न्यू गंज ख्वाजा स्टेशन के पास से बरामद हुई दो लाख की शराब

Tue, 10 Jun 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Now liquor worth two lakhs recovered from New Ganj Khwaja station
पीडीडीयू नगर। रेलवे यार्ड में लगातार छापे की कार्रवाई के दौरान शराब की बरामदगी के बावजूद पुलिस तस्करों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। शराब तस्कर लगातार ट्रेनों से शराब तस्करी के प्रयास में जुटे हैं। अब रविवार की रात न्यू गंज ख्वाजा रेलवे स्टेशन के समीप बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई है। बरामद शराब की कीमत दो लाख रुपये है। हालांकि शराब तस्करी के आरोप में कोई आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है। अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रेलवे यार्ड में चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक कर उस पर शराब चढ़ाकर बिहार तस्करी किए जाने की सूचना पर से जिला पुलिस और आरपीएफ संयुक्त रूप से तस्करी रोकने के प्रयास में जुट गई। शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार रेलवे यार्ड में गश्त की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार की सुबह आरपीएफ और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने डीएफसीसी के लिए बने न्यू गंज ख्वाजा रेलवे स्टेशन के समीप रेललाइन के पास 3 बोरों व 2 बैग से कुल 755 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की। इस दौरान तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि अज्ञात तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed