{"_id":"632382289caf9b75e7499cfa","slug":"now-criminals-do-not-get-protection-of-power-somendra-tomar-chandauli-news-vns674326590","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अपराधियों को नहीं मिलता सत्ता का संरक्षण-सोमेंद्र तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अपराधियों को नहीं मिलता सत्ता का संरक्षण-सोमेंद्र तोमर
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश में अब किसी भी अपराधी को सत्ता का संरक्षण नहीं मिलता। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। लखीमपुर खीरी जैसी घटनाओं के दोषियों को बख्शा नही जाएगा। अपराधी कोई भी हो, बच नहीं पायेगा। ऊर्जा राज्य मंत्री बृहस्पतिवार को मुख्यालय स्थित डाक बंगले में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर बृहस्पतिवार को जनपद के दौरे पर थे। उन्होंने मुख्यालय स्थित डाक बंगले में अधिकारियों संग बैठक की और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने विद्युत समाधान सप्ताह का ना सिर्फ औचक निरीक्षण किया बल्कि उपभोक्ताओं से भी मुलाकात की और आश्वासन दिया कि कोई भी समस्या होगी उसका समाधान होगा।
डाक बंगला के गेस्ट हाउस में पत्रकारों रूबरू होते हुए उन्होंने लखीमपुर की घटना पर दु:ख जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार है और दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की 70 सालों से सरकार है। इस दौरान कांग्रेस ने किस तरह भारत जोड़ने का काम किया है। इसको पूरा देश जान रहा है। वहीं निकाय चुनाव की तैयारियों के बाबत कहा कि हम लोग चुनाव देखकर तैयारी नहीं करते है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता 12 महीने लोगों की सेवा करते हैं। कोरोना काल मे जब लोग ट्विटर फेसबुक तक सीमित थे। तब भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर लोगों की सेवा की। सरकार बेहतर काम संगठन के बेहतर कार्ययोजना के आधार पर निकाय चुनाव लड़ेगी और निश्चित तौर पर जनता भाजपा की विचारधारा के साथ है। वहीं बिजली उत्पादन के लिए आपूर्ति किए जा रहे सब्सिडाइज कोयले की कालाबाजारी के मामले पर ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में तथ्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। चाहे कितना भी बड़ा आदमी हो उसमें संलिप्तता पाए जाने पर उसे बख्शा नहीं जाएगा।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के 2024 लोक सभा चुनाव में यूपी से चुनाव की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए सोमेंद्र तोमर ने कहा कि नीतीश का यूपी में स्वागत है। इससे पहले भी कई लोग यहां से चुनाव लड़ चुके है, लेकिन जनता योगी- मोदी की कार्यशैली से प्रभावित है। योगी मोदी के नाम पर ही जनता वोट करेगी।
रिपोर्ट-राकेेश यादव