फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now 11th and 12th class students can also give ideas in Inspire Award

Chandauli News: अब 11वीं और 12वीं के छात्र भी दे सकेंगे इंस्पायर अवार्ड में आइडिया

Mon, 14 Jul 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Now 11th and 12th class students can also give ideas in Inspire Award
पीडीडीयू नगर। कक्षा 11 और 12 में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही इंस्पायर अवार्ड योजना में अभी तक कक्षा छह से लेकर 10वीं तक के छात्र शामिल हो सकते थे। अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। अब कक्षा 11 और 12 के छात्र भी योजना में शामिल होकर आइडिया दे सकेंगे।
विज्ञापन

ज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने एवं विज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की तरफ से शुरू की गई इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र विज्ञान से संबंधित आइडिया के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन दे सकेंगे। इस बार विभाग की तरफ से 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से भी आइडिया मांगा गया है, जबकि पहले 10वीं तक के छात्र ही आवेदन कर सकते थे। योजना के तहत कक्षा छह से 12वीं तक के मेधावी, जिनके आइडिया का चयन होता है, उन्हें 10 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। इस राशि का उपयोग छात्रों की ओर से विज्ञान का एक प्रोजेक्ट या मॉडल बनाने व उसे जिला स्तरीय प्रदर्शनी व प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। इसके तहत अवार्ड विजेता विद्यार्थी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा ले सकते हैं। डीआईओएस देवेंद्र सिंह का कहना है कि इंस्पायर अवार्ड में अभी तक 10वीं तक के छात्र ही आइडिया दे सकते थे। अब 12वीं तक के छात्र इंस्पायर अवार्ड में शामिल किए गए हैं। छात्रों को 15 जुलाई तक फाइनल आवेदन देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed