{"_id":"684731394e89df2d81067712","slug":"nonar-youth-murdered-in-maharashtra-chandauli-news-c-189-1-svns1011-132182-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नोनार के युवक की महाराष्ट्र में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नोनार के युवक की महाराष्ट्र में हत्या
विज्ञापन
सकलडीहा। नोनार गांव निवासी 41 वर्षीय युवक की महाराष्ट्र के जानकी पाड़ा में तीन लोगों ने रविवार की दोपहर गैस सिलिंडर से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। युवक मुंबई में प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करता था। पुलिस घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। उधर, घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नोनार गांव निवासी निठोहर प्रजापति के चार बेटे अवधेश प्रजापति, संजय प्रजापति, लालू प्रजापति और धनंजय प्रजापति हैं। अवधेश और संजय करीब 30 साल से महाराष्ट्र के बसई थाना क्षेत्र के जानकी पाड़ा में रहकर प्रॉपर्टी डिलिंग के साथ ही ब्याज पर पैसा देने का काम करते रहे हैं।
परिजनों के अनुसार रविवार की दोपहर तीन लोगों ने ब्याज का पैसा देने के लिए संजय को बुलाया था। इस बीच पैसे के लेन-देन के विवाद में तीनों युवक मिलकर संजय को मारने-पीटने लगे। मारपीट के दौरान एक युवक ने पांच किलो वाले छोटे गैस सिलिंडर से संजय के सिर पर प्रहार कर दिया। प्रहार इतना तेज था कि संजय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची महाराष्ट्र पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दो आरोपियों की शिनाख्त होने पर एक को पकड़कर थाने ले गई, जबकि मारपीट में घायल दूसरे आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले में मृत संजय से तीन बेटियां अंकिता, माधुरी और किंजल हैं। इस संबंध में कोतवाल हरिनारायण पटेल का कहना है कि नोनार गांव के एक युवक की मुंबई में पैसे के लेन-देन के विवाद में हुई मारपीट में मौत होने की सूचना मिली है। परिजनों से संपर्क साधकर विस्तृत जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है।