फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nomination for body elections from today

Chandauli News: निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन

Tue, 11 Apr 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nomination for body elections from today
चंदौली। जिले के चार नगर निकायों के अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो जाएगा। एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायत के कुल चार अध्यक्ष और 65 सभासदों के पदों के लिए नामांकन 17 अप्रैल तक चलेगा। नामांकन को लेकर सोमवार की शाम तक नामांकन स्थलों पर पूरी तैयारी कर ली गई थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के लिए नामांकन पीडीडीयू नगर तहसील पर होगा। वहीं नगर पंचायत सैयदराजा और चंदौली का नामांकन सदर तहसील व नगर पंचायत चकिया के लिए नामांकन चकिया तहसील पर होगा। बताया कि नाम निर्देशन पत्रों का क्रय और नामांकन 11 से 17 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को, नाम वापसी 20 को और प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल को होगा। चार मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान और 13 मई को मतगणना होगी। बताया कि इसकी तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है और हिदायत दी गई है कि इसमें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाएगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि निर्वाचन अधिकारी आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, वाॅल राइटिंग आदि प्रचार सामग्रियों को अविलंब हटवा दें। निर्वाचन के दौरान गाड़ियों, रैलियों आदि अन्य परमिशन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नामांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था
चंदौली। शासन के निर्देश के बाद निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष कराने के मद्देनजर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में रिटर्निंग अधिकारी और एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ। जहां पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में नामांकन प्रक्रिया, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, अभ्यर्थन वापसी, प्रतीक आवंटन सहित निर्वाचन की अन्य समस्त प्रक्रियाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। डीएम ने संबंधित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स को निर्देश दिया कि नगरीय निकाय निर्वाचन से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं के विषय में भली-भांति अवगत हो जाएं। निर्वाचन निर्देश पुस्तिका (आरओ बुक) का भली-भांति, गहनता पूर्वक अध्ययन कर लें। जहां कहीं भी शंका हो, पूछकर समाधान कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशान न हो। आरओ व एआरओ को निर्देश दिया कि नामांकन स्थलों पर आवश्यक बैरिकेडिंग एवं नामांकन कक्षों में जरूरी व्यवस्थाएं तत्काल कराएं। नामांकन कक्षों में सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी होनी चाहिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed