{"_id":"61ed9df70428204af86d285e","slug":"no-murder-no-clue-found-chandauli-news-vns6351374148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला कोई हत्या कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला कोई हत्या कोई सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीनगर थाना के जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंप के महिला शौचालय में फंदे से लटकते मिले टैंकर चालक के हत्या का अथवा आत्महत्या का कोई सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस के हाथ खाली रहे। अभी भी नामजद पंप संचालक व उसका भाई पुलिस की पकड़ से दूर है।
पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है। दूसरे दिन रविवार को सीओ सदर अनिल राय ने घटना स्थल का मुआयना किया और मामले की जानकारी ली। शक की सूई तेल के खेल की तरफ जा रही है। इससे तेल कारोबारियों की बेचैनी बढ़ गई है। अलीनगर में जमील खां का टैंकर चलाने वाले चालक मुकुटधारी की पेट्रोल पंप के महिला शौचालय में लटकती लाश मिली थी। आक्रोशित लोगों ने पंप में तोड़फोड़ कर जाम लगा दिया था। पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए। वहीं मृतक की पत्नी बेबी ने पंप संचालक व उसके भाई हेसामु पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। सीओ सदर ने बताया कि मृतक के शव का दो चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम होने तक वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। सीसीटीवी फुटेज पंप के आगे लगा हुआ है और शौचालय पिछले हिस्से में है। ऐसे में शौचालय का दृश्य कैमरे में कैद नहीं हो सका। बहरहाल पूरे प्रकरण की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।