फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   no growth during 27-year

27 साल से विकास नहीं

Mon, 24 Oct 2016 01:44 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 24 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
no growth during 27-year
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राणा गोस्वामी।
मुगलसराय। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस के कार्यों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। सिर्फ वे सस्ती लोकप्रियता के लिए पुराने काम को नया बताकर वाहवाही लूट रहे हैं। उत्तर प्रदेश में राहुल संदेश यात्रा से नई जागरूकता आयी है। वर्तमान में कार्यकर्ताओं में जितना उत्साह है उतना पहले नहीं था। इसके बल पर हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे। ये बातें अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी राणा गोस्वामी ने नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तीन हजार किलोमीटर किसान यात्रा की है। इसका अच्छा असर देखने को मिला है। कार्यकर्ताओं न 27 साल यूपी बेहाल के तहत किसानों के सभी ऋण माफ, बिजली बिल हाफ, किसानों के अनाज की वाजिब कीमत का मुद्दा उठाया है। लोग इससे जुड़ रहे हैं। कहा कि मोदी सरकार के झूठे वादों का हस्र लोगों के सामने है। महंगाई चरम पर है, विकास कार्य ठप हैं, सिर्फ पूंजीपतियों का विकास हो रहा है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व में किसानों के कर्जे माफ किए हैं, सड़के, अस्पताल, स्कूल बनवाए हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए योजनाएं बनाई, गरीबों तक रसोई गैस पहुंचाने की योजना बनायी, इन्हीं कामों को नए नाम से आगे बढ़ाकर केंद्र वाहवाही लूट रही है। उत्तर प्रदेश में सपा आपसी कलह में ही बर्बाद हो रही है, वहीं बसपा टिकट बेचने में परेशान हैं।इसका खुलासा हो चुका है।ऐसे में लोगों के सामने सिर्फ कांग्रेस ही विकल्प बचा हुआ है। इसके पूर्व कांग्रेसियों ने राणा गोस्वामी का भव्य स्वागत किया। इस मौके परअरविंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजयिंसह, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, रामजी गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार चौधरी, हीरालाल शर्मा, शाहिद तौसिफ, मेवालाल, बृजेश, नंदगोपाल सिंह,आनंद श्रीवास्तव, अब्दिल खालिक, अकील अहमद बाबू आदि रहे।
विज्ञापन

कृष्ण मुरारी मिश्र/अजातशत्रु चौबे
बाइट-1700
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed