{"_id":"580fb7b24f1c1b944ebc2e22","slug":"nine-student-sick-from-food-poisoning-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त भोजन से नौ छात्र बीमार, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त भोजन से नौ छात्र बीमार, भर्ती
chandauli
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराई गईं बीमार छात्राओं का इलाज करते डॉक्टर
- फोटो : chandauli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज में मंगलवार को दोपहर 20वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने आए 25 में से नौ छात्र-छात्राएं विषाक्त भोजन करने से बीमार हो गए। जिन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं। घटना दोपहर में उस समय हुई जब उन्होंने खाने का सेवन किया। जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर बीमार छात्र-छात्राओं का हाल जाना। घटना से कार्यक्रम में आये लोगों में खलबली मच गई।
आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज में 20वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतिम दिन समापन के दौर में चहनियां के मां खंडवारी देवी इण्टर कालेज के कक्षा 11 के छात्र व कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्रा प्रियंका यादव, ज्योति, ज्योत्सना मिश्रा, राजीव पाल, तृप्ति पांडेय, व कक्षा 10 की आरजू शाह, कक्षा 12 की मिलन मिश्रा, कक्षा 7 का गोविंद कुमार विषाक्त भोजन सेवन करने के बाद अचानक पेट दर्द, सरदर्द से ग्रसित हो गये और उल्टियां करने लगे। गंभीर हालत देखते हुए अध्यापकों ने बीमार बच्चों को जिला संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी में भर्ती कराया।
यहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया और उन्हें खतरे से बाहर बताया। जानकारी मिलने पर तहसीलदार राकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नृपेन्द्र कुमार, कोतवाल अवधेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर बीमार बच्चो का हाल जाना। इस संबंध में जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. सतेन्द्र सिंह ने बताया कि पानी में इंफेक्शन के कारण बच्चों को फूड प्वाइजनिंग की समस्या उत्पन्न हुई। इससे पेट दर्द, सरदर्द की हालत बन गई। उनका इलाज चल रहा है और अब सभी खतरे से बाहर हैं।