फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Night shelter was found locked, people are not coming

रैन बसेरा में ताला लगा मिला, नहीं आ रहे लोग

Sat, 15 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Night shelter was found locked, people are not coming
नगर स्थित लाल बहादुर पार्क में नगर पालिका की ओर से बनाया गया रैन बसेरा महज औपचारिकता बन कर रह गया है। ज्यादातर पर ताला लगा रहता है और जब खुलता है तो कोई वहां नहीं पहुंचता। जबकि स्थिति यह है रोजाना पीडीडीयू जंक्शन के बाहर ठंड में खुले आसमान के नीचे लोग रात गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार की शाम नगर के शास्त्री पार्क में स्थित रैन बसेरे की पड़ताल करने पहुंची। मौके पर रैन बेसेरे में ताला लटका हुआ मिला। पास के दुकानदार ने बताया कि रैन बसेरा बस नाम का है। ज्यादातर समय इसमें ताला ही बंद रहता है। कहने के लिए अंदर बेड और कंबल की व्यवस्था है पर कोई इसलिए नहीं आता कि ज्यादातर समय यह बंद ही रहता है। जबकि देश के प्रमुख रेलवे स्टेशन मे शुमार पीडीडीयू जंक्शन के बार रोजाना सैकड़ों लोग खुले आसमान के नीचे ठंड में रात गुजारने को मजबूर हैं। सवाल सबसे बड़ा है कि आखिर लोग रैन बसेेरे में क्यों नहीं पहुंच पा रहे हैं। जबकि रैन बसेरा स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed