फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   New gram Pradhan husband died by corona elder brother also died on voting day in chandauli

चंदौली: नवनिर्वाचित प्रधान के पति की कोरोना से मौत,  मतदान के दिन गई थी जेठ की जान

Sat, 08 May 2021 01:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 May 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
New gram Pradhan husband died by corona elder brother also died on voting day in chandauli
मृतक। - फोटो : अमर उजाला।

पंचायत चुनाव के बाद गांवों में मौत का सिलसिला शुरू हो चुका है। चंदौली जिले के शिकारगंज क्षेत्र के कुसही गांव के नवनिर्वाचित प्रधान प्रेमशीला के पति समाजवादी नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामसेवक यादव(52) की कोरोना से शुक्रवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले पंचायत चुनाव के मतदान के दिन ही उनके बड़े भाई रामजनम यादव(56) की मौत हो चुकी है। उनको भी सांस लेने में दिक्कत थी। एक ही परिवार के दो भाईयों के मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

 
रामसेवक यादव गांव में कोटेदार थे। उन्होंने 1995 में ग्राम पंचायत कुसही के प्रधान पद पर चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। 2005 में रामसेवक यादव सेक्टर नंबर 3 के जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित हुए थे। वे एक बार बीडीसी भी बने थे। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव भी रहे।
विज्ञापन

 
सपा के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते थे। इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी प्रेमशीला यादव को प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा था। 26 अप्रैल मतदान के दिन रामसेवक यादव के बड़े भाई रामजनम यादव(56) का अचानक मौत हो गई। उनकों सांस लेने में दिक्कत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई के मौत के दिन ही रामसेवक यादव की तबीयत भी खराब रह रही थी। टेस्ट कराया तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उनके परिजनों ने वाराणसी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पत्नी प्रेमशीला यादव तो ग्राम प्रधान बन गई। परंतु पति राम सेवक यादव की अस्पताल में इलाज के दौरान 14 दिन बाद शुक्रवार की शाम निधन हो गया। एक ही घर में दो भाइयों के निधन से गांव सहित क्षेत्र तथा राजनीतिक लोगों में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed