फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   New expressway project will pass through 31 villages of the district

जिले के 31 गांवों से गुजरेगी नई एक्सप्रेस वे परियोजना

Tue, 01 Feb 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
New expressway project will pass through 31 villages of the district
चंदौली। जनपद के लोगों को एक बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। क्योंकि अब वाराणसी को कोलकाता से वाया राची जोड़ने के लिए भारतमाला परियोजना के तहत एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। जिले में एक्सप्रेस वे कुल लंबाई लगभग 22 किमी लंबा होगा। जो पीडीडीयू नगर तहसील के रेवसां से धरौली बिहार बार्डर के बीच से गुजरेगा। इसके लिए जमीन को चिह्नित करके डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। डीपीआर तैयार होने के बाद चिह्नित जमीन का मुआवजा देकर किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतमाला परियोजना का एक्सप्रेस वे की लंबाई करीब 575 कीमी है। जिसकी चौड़ाई लगभग सौ मीटर से अधिक होगी। वहीं इसे बनाने का उद्देश्य देश की दो, बौद्धिक और कभी आर्थिक राजधानी रहे काशी (वाराणसी) और कोलकाता सीधे तौर पर जोड़ना है। दो महानगरों के बीच वाया राची से बनने वाली एक्सप्रेस वे की रूपरेखा तैयार की हो चुकी है। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। हालांकि यह अभी शुरुआती स्टेज में है।
विज्ञापन

चंदौली। एक्सप्रेस वे पीडीडीयू नगर के रेवसां, कठौड़ी, बरहुली, हिरामनपुर, लौदा, देबई तथा सदर तहसील के शाहपुर, रेवसां, मद्धुपुर, बहेरा, खुरुहुजा, शिवपुर, अकोढ़ा कला, चनहटा, चुरमुली, सिकंदरपुर, गोरारी, विशुनपुरा, गोवर्धनपुर, जगदीशपुर, नैनपुरा, हरनाथपुर, कांटा, परासी खुर्द, जलालपुर, टीरो, कोल्हई, बेदहा, सवैया महलवार, सवैया पट्टीदारी, धरौली के राजस्व गांव से गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी के माध्यम से जमीनों को चिह्नित कराया जा रहा है। इसके बाद डीपीआर तैयार कराया जाएगा। डीपीआर तैयार होने के बाद गजट प्रकाशित करके लोगों से दावा आपत्ति मांगा जाएगा। इसके बाद ही अन्य प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। हालांकि अभी कार्य शुरुआती स्टेज पर है। जिसे एनएनच के द्वारा ही कराया जाएगा।-अविनाश कुमार, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed