{"_id":"68cf113782ef5e3dfa042015","slug":"navratri-will-be-for-ten-days-chandauli-news-c-189-1-svns1012-136756-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दस दिनों के होंगे नवरात्र, हाथी पर होगा माता का आगमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दस दिनों के होंगे नवरात्र, हाथी पर होगा माता का आगमन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर / कंदवा। नवरात्र में इस बार भक्तों को माता की उपसना के लिए एक दिन ज्यादा समय मिलेगा।
इस वर्ष दस दिनों का नवरात्र होगा। यह संयोग नौ वर्ष बाद बन रहा है। इसके पहले वर्ष 2016 में नवरात्र 10 दिनों का था।
वहीं वर्ष 2021 में 8 दिनों का नवरात्र था। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा- अर्चना की जाएगी।
खास बात यह है कि नवरात्र नौ नहीं, बल्कि 10 दिनों का होगा और 11 वें दिन विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा।
कंदवा क्षेत्र के पं. राधेश्याम चौबे व श्रीकृष्ण चौबे ने बताया कि शारदीय नवरात्र में इस बार माता का आगमन हाथी पर हो रहा है। इसे सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
बताया कि 22 सितंबर को प्रतिपदा से नवरात्र की शुरुआत होगी और एक अक्तूबर को महानवमी के साथ इसका समापन होगा। इसके अगले दिन 2 अक्तूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
इस बार एक तिथि की हानि हो रही है और चतुर्थी तिथि दो दिन रहने से नवरात्र 9 के बजाय 10 दिन की होगी। पंडितों के अनुसार, तिथि की यह वृद्धि अत्यंत शुभ मानी जाती है।
पीडीडीयू नगर के पं. कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि 2016 में नवरात्र 10 दिनों का पड़ा था जबकि वर्ष 2021 में आठ दिनों का नवरात्र रहा। नवरात्र में एक दिन की वृद्धि सबके लिए शुभकारक है।