{"_id":"60c5002a8ebc3e817c26a4ea","slug":"narayanpur-pump-canal-will-run-from-june-15-worried-farmers-will-get-relief-chandauli-news-vns5945039141","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जून से चलेगा नरायनपुर पंप कैनाल, चिंतित किसानों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जून से चलेगा नरायनपुर पंप कैनाल, चिंतित किसानों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

सैयदराजा विधायक ने पंप कैनाल का निरीक्षण कर लिया जायजा, अफसरों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को नरायनपुर पंप कैनाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंप कैनाल को बिजली आपूर्ति करने वाले उपकेंद्र का भी जायजा लिया। अफसरों को निर्देश दिए कि जो भी उपकरण खराब हैं उन्हें तत्काल बदलकर पंप कैनाल का संचालन शुरू कराएं, ताकि चंदौली के किसानों को सिंचाई की समस्या न होने पाए।
नरायनपुर पंप कैनाल से जिले की ढाई लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि सिंचित होती है। जिसका निर्माण 1958 में हुआ था। विधायक ने बताया कि उक्त पंप कैनाल की क्षमता वृद्धि 1440 क्यूसेक से बढ़ाकर 1800 करने के लिए सरकार की ओर से 16 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की गयी है। इसके सापेक्ष आठ करोड़ रुपये बिजली विभाग को अवमुक्त हुई है। वहीं शेष धनराशि मैकेनिक व सिविल कार्य हेतु स्वीकृत है। इस परियोजना को एक वर्ष में पूर्ण कर लिया जाएगा। कहा कि पंप कैनाल में आयी खराबी को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। इस अवसर पर मुख्य अभियंता सोन श्याम सुंदर गुप्ता, एक्सईएन मूसाखांड मनोज कुमार सिंह, एक्सईएन विद्युत मनीष झा, सत्येंद्र कुमार पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, आरके राय आदि उपस्थित रहे।
इनसेट...
जिले की नहरें है सूखीं, किसान परेशान
चंदौली। जनपद में करीब 85 प्रतिशत खेतों तक नरायनपुर पंप कैनाल से नहरों के जरिए पानी पहुंचाया जाता है। नारायनपुर पंप कैनाल से निकली गंगा नहर, सकलडीहा रजवाहा, अगहर वीर बहुरिया नाला, रायल ताल, धीना रजवाहा आदि सैकड़ों माइनरों के भरोसे खेतों की सिंचाई होती है। नहरों को पिछले माह मई की 15 तारीख को ही चला दिया जाना था लेकिन नरायनपुर में पैनल एमसीबी जल जाने के कारण 25 दिन बीत जाने के बाद भी नहरों में पानी नहीं पहुंच पाया है। जिसके चलते किसान परेशान हैं।