फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Naotpa starts from today, a severe heat alert came on mobile at 3 PM

Chandauli News: आज से नौतपा शुरू, दोपहर 3 बजे मोबाइल पर आया भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट

Mon, 25 May 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Naotpa starts from today, a severe heat alert came on mobile at 3 PM
हीट वेव का अलर्ट। संवाद
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दिन में लू और रात में उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 25 मई से नौतपा की शुरूआत होगी। नौतपा हिंदू पंचांग के ज्येष्ठ महीने में उन 9 दिनों को कहा जाता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इसके परिणामस्वरूप भीषण गर्मी पड़ती है। तेज लू चलती है। मौसम विभाग ने 26 मई तक भीषण लू चलने की भविष्यवाणी की थी। नौतपा के पहले ही तापमान में तेजी दिख रही है। शनिवार के बाद रविवार को भी अधिकतम तापमान 46 डिग्री बना रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान शनिवार के मुकाबले एक डिग्री और बढ़कर 32 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह छह बजे से ही सूर्य की तल्खी शुरू हो गई जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई। दोपहर 12 बजते-बजते 13 किलोमीटर की रफ्तार से चल रहीं गर्म हवाएं तन झुलसाती रही। यही कारण रहा कि दिन में सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा।


मोबाइल पर अचानक आया संदेश तो सहमे लोग

पीडीडीयू नगर। भीषण गर्मी की चेतावनी के बीच रविवार की शाम को 3 बजे अचानक मोबाइल घनघनाने लगे। मोबाइल पर तेज लू चलने का संदेश आया। इसे देखकर लोग घबरा गए। मोबाइल पर आए संदेश में भीषण गर्मी और लू से सावधान रहने की चेतावनी दी गई। चंदौली के साथ ही वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही, प्रतापगढ़, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी और बांदा समेत कई जिलों में यह अलर्ट भेजा गया। अलर्ट मिलते ही लोग एक-दूसरे से जानकारी लेने लगे। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए यह आपातकालीन चेतावनी संदेश प्रसारित किया गया। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed