चंदौली। प्रदेश सरकार की ओर से नगर पंचायत चंदौली के नामित सभासदों ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में पद व गोपनीयता की शपथ ली। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष रवींद्रनाथ गोंड ने सभासद विजय मौर्या, संतोष कश्यप व जगत नारायण तिवारी को पद एवं गोपनीयता शपथ दिलाई और सभी सभासदों से नगर के विकास में अपना सहयोग देने का आह्वान किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रवींद्रनाथ गोंड ने कहा कि नगर के विकास में सभी का सहयोग जरूरी है। वार्ड सभासदों ने मिलकर नगर के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है। सभी के आपसी समन्वय से नगर की समस्याएं एक-एक दूर की जा रही है, जिससे जनता को सहूलियत मिली है। शासन ने नगर पंचायत के लिए तीन अतिरिक्त सभासदों को नामित किया है, जो नगर के विकास में अपना योगदान देंगे। उधर, नवनिर्वाचित नामित सभासदों ने नगर क्षेत्र के विकास में सहयोग देने की प्रतिबद्धता को दोहराया। कहा कि जिस उद्देश्य से शासन ने हमसभी को नामित किया है उसे पूरा करने का प्रयास होगा। इस दौरान ईओ राजेंद्र प्रसाद, शासकीय अधिवक्ता शशिशंकर सिंह दिलीप कुमार सोनकर, कन्हैया मोदनवाल, सुरेश मौर्या, हरिश्चंद्र अग्रहरि, विनोद गुप्ता, नागेंद्र सिंह, अजीत कुमार, विजय जायसवाल, हपेंद्र तिवारी रहे।