{"_id":"6a4c0f18697c27d6f70801b5","slug":"naadi-defeated-prasahata-3-0-in-the-opening-match-thanks-to-akashs-hat-trick-chandauli-news-c-189-1-svns1012-151021-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आकाश की हैट्रिक से नादी ने उद्घाटन मैच में प्रसहटा को 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आकाश की हैट्रिक से नादी ने उद्घाटन मैच में प्रसहटा को 3-0 से हराया
धानापुर में सेवन साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उपस्थित खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : samba news
Link Copied
कस्बा स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को मरहूम सलमान खान की स्मृति में आयोजित सेवन साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में आकाश की शानदार हैट्रिक की बदौलत एनएफसी नादी ने अमर शहीद श्रीकांत स्पोर्टिंग क्लब प्रसहटा को 3-0 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर किया।
विज्ञापन
मैच में एनएफसी नादी ने टॉस जीतकर पहले ग्राउंड चुना। निर्धारित समय तक खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ के 20वें मिनट में नादी के खिलाड़ी आकाश ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी आकाश ने शानदार खेल जारी रखते हुए तीसरा गोल दागा और अपनी हैट्रिक पूरी कर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। इसके बाद प्रसहटा की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन नादी की मजबूत रक्षा पंक्ति और गोलकीपर के बेहतरीन प्रदर्शन के सामने उसे सफलता नहीं मिली। मैच में रेफरी की भूमिका राशिद खान ने निभाई, जबकि संचालन रेहान खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।