फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Muslim family of Bichiya village adopted Sanatan Dharma

Chandauli News: बिछिया गांव के मुस्लिम परिवार ने सनातन धर्म अपनाया

Wed, 03 Jul 2024 03:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Muslim family of Bichiya village adopted Sanatan Dharma
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने विधिवत पूजा-पाठ और शुद्धीकरण के साथ सनातन धर्म को अपना लिया। परिवार के मुखिया मोहम्मद अजहरुद्दीन इसके बाद डब्लू सिंह बन गए। वहीं, उनकी पत्नी रिजवाना का गुड़िया सिंह और पुत्र मो. राज का नाम राज सिंह हो गया। मुस्लिम धर्म की पठान जाति से जुड़े परिवार ने काशी स्थित आर्य समाज मंदिर में वैदिक विधि से हिंदू धर्म स्वीकार किया है। दंपती ने अपने बेटे के साथ अपने नाम भी बदल लिए। रिजवाना ने अपना नाम गुड़िया सिंह, पति मो. अजहरुद्दीन ने डब्लू सिंह और बेटे मो. राज ने अपना नाम राज सिंह रख लिया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज सनातनी थे। इसी कारण हमारे अंदर शुरू से सनातन धर्म के प्रति आस्था और विश्वास था। हमारे घर में बहुत पहले से रामचरित मानस और श्रीमद्भागवत जैसे धर्म ग्रंथ मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि हम वर्ष 2006 से सनातन धर्म में वापसी करना चाहते थे, लेकिन धर्म के ठेकेदार हम लोगों को प्रताड़ित करने लगे। लंबी लड़ाई के बाद 30 जून को हमने परिवार के साथ सनातन धर्म में पूर्ण रूप से वापसी कर ली है। उन्होंने कहा कि जो लोग हमें दोषी ठहरा रहे थे, वह भी अपना पुराना इतिहास देखेंगे तो सनातन धर्म के प्रति आकर्षित हो जाएंगे। मुझे आशा है कि मेरे पड़ोसी और रिश्तेदार भी आने वाले समय में सनातनी बन जाएंगे। प्रयास करूंगा कि अपने पूर्वजों का इतिहास और कुर्सीनामा निकाल कर सबके सामने रखूं ताकि लोग सच्चाई समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed