{"_id":"6325febf021d244ec233e70a","slug":"mother-killed-and-daughter-condition-critical-in-ax-attack-in-chandauli-police-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कुल्हाड़ी से हमले में मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कुल्हाड़ी से हमले में मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 17 Sep 2022 10:37 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:37 PM IST
सार
चंदौली जिले के बजरडीहा गांव में शनिवार देर शाम बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। सीएचसी में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं युवती की हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन
मां-बेटी पर कुल्हाड़ी से किया हमला।
विस्तार
चंदौली जिले के बजरडीहा गांव में शनिवार देर शाम बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। सीएचसी में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं युवती की हालत काफी गंभीर है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव निवासी केमलाल की पत्नी शंभा (28) अपनी मां बिफनी (60) के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थी।
विज्ञापन
किसी बात को लेकर पड़ोसी महिलाओं से विवादा हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से गाली-गलौज होने लगी। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से शंभा और उसकी मां पर हमला बोल दिया। दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। सूचना मिलने पर गांव के प्रधान संजय यादव ने दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां बिफनी की मौत हो गई। वहीं बेटी शंभा की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष चकरघट्टा हरिश्चंद्र सरोज का कहना है कि कुछ मनबढ़ लोगों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। 24 घंटे के अंदर आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन