फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than eight thousand vehicles stopped at the border, jam up to 20 km

Chandauli News: बॉर्डर पर आठ हजार से ज्यादा वाहनों को रोका, 20 किमी तक लगा जाम

Thu, 30 Jan 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
More than eight thousand vehicles stopped at the border, jam up to 20 km
प्रयागराज में संगम तट पर मंगलवार की देर रात हादसे के बाद बुधवार सुबह सिर्फ ट्रेनों को ही नहीं बल्कि बिहार से प्रयागराज जाने वाली बसों, ट्रकों और ट्रैक्टरों को भी रोक दिया गया। सीमा पर आठ से अधिक वाहन रोके गए।
विज्ञापन

यूपी की सीमा में प्रवेश से रोक लगने पर नौबतपुर सीमा पर वाहनों की कतार लग गई। स्थिति यह रही कि नौबतपुर सीमा से बिहार के दुर्गावती तक लगभग बीस किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

इससे बसों में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीमा पर पुलिस ने सुबह 9 बजे से वाहनों को रोकना शुरू किया।
प्रयागराज में संगम तट पर हादसे के बाद प्रयागराज आने वाले स्नानार्थियों को रोक दिया गया। इसी कड़ी में नौबतपुर में ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल से आने वाले यात्री बसों के साथ ही ट्रैक्टर, ट्रकों सहित अन्य वाहनों को भी प्रदेश की सीमा में प्रवेश से रोक दिया गया। जाम के कारण बिहार की तरफ लगभग बीस किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। सैयदराजा थानाध्यक्ष बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रयागराज जा रहे वाहनों को रोका जा रहा है। मालवाहक वाहन और अन्य वाहनों को छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed