फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than eight thousand Ayushman cards made

आयुष्मान पखवारा में बने आठ हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड

Wed, 25 May 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
More than eight thousand Ayushman cards made
चंदौली। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चार से 18 मई तक आयुष्मान पखवारा चलाया गया। इस दौरान करीब आठ हजार आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईके राय ने बताया कि ग्राम पंचायतों के सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए राशन वितरण स्थलों, जन सेवा केंद्रों, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाडी केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विशेष आयुष्मान कैंप का आयोजन कर कार्ड बनवाए गए हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व योजना के नोडल अधिकारी डॉ. यूके सन्याल ने बताया कि आयुष्मान पखवारा के दौरान जिले में 5.39 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष करीब 2.59 लाख कार्ड बनाए गए हैं। जिले में अप्रैल 2022 से अब तक 30 हजार से भी ज्यादा कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं 22 हजार से अधिक मरीजों को मुफ्त इलाज का लाभ मिल चुका है जिसके तहत लगभग 20 करोड रुपये का भुगतान किया गया है। आयुष्मान कार्ड से लाभार्थी सात राजकीय व आयुष्मान आबद्ध व चिह्नित 30 निजी चिकित्सालयों में पांच लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष तक निशुल्क गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिला ग्रीवांस मैनेजर अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के एक लाख, 68 हजार 508 लाभार्थियों के पास अंत्योदय कार्ड है। इसके सापेक्ष 51,000 से अधिक लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। जिनके पास आयुष्मान (गोल्डेन) कार्ड है, उनकी मेडिकल जांच, ऑपरेशन, इलाज, दवा आदि का खर्च योजना के तहत होता है। योजना के तहत मातृ स्वास्थ्य और प्रसव सुविधा, नवजात और बच्चों का इलाज, कैंसर, टीवी, कीमोथेरपी, रेडिएशन थेरपी, हार्ट बाईपास सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, दांतों की सर्जरी, आंखों की सर्जरी, एमआरआई, सीटी स्कैन, दिल की बीमारी, किडनी, लिवर, डायबीटीज, कोरोनरी बाईपास, घुटना प्रत्यारोपण, आंख, नाक, कान और गले से संबंधित बीमारी आदि के इलाज की सुविधा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed