फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Moradabad police arrested coal businessman accused of embezzlement, search was going on for several days

Chandauli crime: गबन के आरोपी कोल व्यवसायी को मुरादाबाद पुलिस ने चंदौली में दबोचा, कई दिनों से थी तलाश

Sun, 19 Mar 2023 09:27 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 19 Mar 2023 09:27 AM IST
सार

मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर निवासी सचिन जैन पर मुरादाबाद के व्यवसायी ने  लाखो रुपये के गबन का मामला मुरादाबाद के सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया था । मुकदमा दर्ज होने के बाद मुरादाबाद पुलिस कई दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी । शनिवार की रात मुरादाबाद पुलिस सूचना पर पीडीडीयू नगर पहुंची। 

विज्ञापन
Moradabad police arrested coal businessman accused of embezzlement, search was going on for several days
Chandauli crime: गबन के आरोपी कोल व्यवसायी को मुरादाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुरादाबाद पुलिस ने शनिवार की रात बड़े कोल व्यवसायी सचिन जैन को मऊ के कैलाशपुरी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी व्यवसायी पर दर्ज एक मुकदमे के कार्रवाई की गयी है। 

विज्ञापन

बता दें कि मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर निवासी सचिन जैन पर मुरादाबाद के व्यवसायी ने लाखों रुपये के गबन का मामला मुरादाबाद के सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद मुरादाबाद पुलिस कई दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार की रात मुरादाबाद पुलिस सूचना पर पीडीडीयू नगर पहुंची।
विज्ञापन

मुरादाबाद पुलिस ने आरोपी सचिन जैन को नगर के कैलाशपुरी मोड़ के पास से पकड़ लिया और मुग़लसराय कोतवाली ले आयी। जहां आवशयक कार्रवाई के बाद मुरादाबाद पुलिस सचिन जैन को अपने   साथ ले गयी। इस संबंध में मुग़लसराय कोटवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि आरोपी सचिन जैन पर रुपयों के गबन के आरोप में मुरादाबाद के सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज था। उस मामले में मुरादाबाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर और आवश्यक कार्रवाई के बाद अपने साथ ले गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed