{"_id":"6312ee7cd6a52776e33f6cf2","slug":"molestation-of-female-passenger-in-rajdhani-express-police-arrested-a-drunk-man-at-pddu-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी: नशे में धुत शख्स को पीडीडीयू जंक्शन पर पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी: नशे में धुत शख्स को पीडीडीयू जंक्शन पर पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट
Sat, 03 Sep 2022 11:39 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:39 AM IST
सार
राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत करने पर ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली से सियालदह जा रही राजधानी एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात महिला रेलयात्री के साथ उसी कोच की दूसरी बर्थ पर सफर कर रहे व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत करने पर ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ ने आरोपी को ट्रेन से उतार लिया। महिला के दिए गए तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।
विज्ञापन
नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-1 में एक महिला यात्रा कर कर रही थी। आरोप है कि ट्रेन के कानपुर स्टेशन से खुलने के बाद उसी कोच की बर्थ संख्या 12 पर सफर कर रहे अनिल वन आचार्य नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर महिला यात्री के साथ छेड़खानी की। इसकी शिकायत महिला यात्री ने ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात स्कॉर्ट से की।
विज्ञापन
शिकायत की सूचना पर पीडीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी सतर्क हो गई। ट्रेन शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। यहां जीआरपी और आरपीएफ ट्रेन में पहुंची और महिला से पूछताछ की। महिला यात्री ने पूरी घटना जीआरपी और आरपीएफ को बताई।
विज्ञापन
महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही जीआरपी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह में बताया कि नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के B-1 कोच में बर्थ संख्या -12 पर सफर कर रहे अनिल वन आचार्य ने महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया था। महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।