फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Modi and Priyanka's public meeting on the same day in Chandauli

चंदौली में एक ही दिन मोदी और प्रियंका की जनसभा

Wed, 02 Mar 2022 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Modi and Priyanka's public meeting on the same day in Chandauli
पीडीडीयू नगर। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में सात मार्च को चंदौली में मतदान होना है। वोटिंग में मात्र चार दिन शेष हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। तीन मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का दौरा प्रस्तावित है। पीएम मोदी जिला मुख्यालय के समीप माधोपुर आएंगे तो प्रियंका सकलडीहा पीजी कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगी। दो दिग्गज नेताओं के दौरे के मद्देनजर जिले का सियासी माहौल गरमा गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन के साथ ही भाजपा नेता तैयारियों में जुटे हैं। हेलीपैड निर्माण के साथ जनसभा स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, प्रियंका गांधी सकलडीहा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के पक्ष में माहौल बनाने आ रही हैं। पार्टी ने उनके दो दिवसीय कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी। इसमें तीन को सकलडीहा में जनसभा और चार मार्च को रोड शो का कार्यक्रम शामिल है। उनके तीन मार्च के कार्यक्रम के लिए अनुमति मिल गई है। प्रियंका के आगमन की सूचना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। जनसभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के प्रयास में हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने बताया कि तीन मार्च को प्रियंका गांधी की जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है। इसके लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed