फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MLC welcomed

एमएलसी विनीत का अभिनंदन

Thu, 19 Feb 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 19 Feb 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
MLC welcomed
सिविल बार एसोसिएशन द्वारा बार सभागार में बुधवार को मिर्जापुर के एमएलसी विनीत सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और अन्य अधिवक्ताओं ने स्मृति चिह्न भेंट कर एमएलसी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर विनीत सिंह ने कहा कि रिश्तों के बीच पड़ी दरार को मिटाने की जरूरत है, न की रिश्तों को।

 इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करना होगा।

अधिवक्ता हमेशा लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय निर्माण नहीं होने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसलिए अधिवक्ताओं व वादकारियों की समस्या के समाधान के लिए पूरा प्रयास होगा।

पेयजल की समस्या को देखते हुए उन्होंने वाटर प्यूरीफायर बार सभागार में लगाने की बात कही। साथ ही उन्होंने बार भवन के लिए निर्माण खर्च देने का आश्वासन दिया। इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर की समस्या से एमएलसी को अवगत कराया।

बताया कि सुविधाओं के अभाव में अधिवक्ताओं व वादकारियों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर राजेश्वर सिंह, मुरलीधर सिंह, अरुण कुमार सिंह, बद्री प्रसाद, वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी, धर्मेंद्र कुमार सिंह मंटू, राकेश रत्न तिवारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह व संचालन शशिशंकर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed