फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MLA see the crops

विधायक ने जाना फसलों का हाल

Sun, 19 Apr 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 19 Apr 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
MLA see the crops
भाजपा नेता व सकलडीहा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को ताजपुर, दुर्गापुर
विज्ञापन
समेत आधा दर्जन गांवों का निरीक्षण करके बारिश से बर्बाद फसलों का जायजा लिया तथा किसानों से भेंट की।

कहा यदि शासन-प्रशासन स्तर से किसानों के बर्बाद फसलों के मूल्याकंन में लापरवाही बरती गयी तो आंदोलन किया जायेगा।

सकलडीहा विधायक श्री सिंह किसानों की बर्बाद हुई फसलों के मूल्यांकन को लेकर मंडलायुक्त वाराणसी से फोन पर बातचीत किया। तथा सही जांच करने के लिए दबाव बनाया। विधायक ने बताया कि चौदह अप्रैल को डीएम से भेंट कर पूर्व में हुई बारिश से फसलों की क्षति की रिपोर्ट भेजवाया गया था।

जिसमें पूरे जिले में एक करोड़ 28 लाख रुपये का नुकसान बताया गया था। इसके बाद उसी दिन भीषण बारिश हो गयी। जिसकी वजह से किसानों की सारी फसल दोबारा बर्बाद हो गयी।

विधायक ने बताया कि इस बारिश से सकलडीहा तहसील में सौ फीसदी फसल बर्बाद हुई है। भाजपा विधायक ने आलाअफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के बर्बाद फसलों के मुआवजा देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। राजस्व विभाग की टीम के जांच के बाद भी सही मुआवजा नहीं मिला तो वह खुद कैम्प लगाकर किसानों को अनाज उपलब्ध कराएंगे।

निरीक्षण के समय मौजूद किसानों को आश्वस्त करते हुए सकलडीहा विधायक ने कहा कि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं की जाएगी। विधायक के निरीक्षण के दौरान हरवंश पटेल, रामसिंह, विट्टू सिंह, अमित सिंह, कन्हैया सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed