{"_id":"a9cb0615ac9b7dea2d961107ba80a6ca","slug":"mla-meet-to-former-bdcs-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व बीडीसी सदस्य के घर पहुंचे विधायक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व बीडीसी सदस्य के घर पहुंचे विधायक
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू और समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
चन्द्रशेखर यादव काशीपुरा में कुछ दिन पहले गोली लगने से हुई पूर्व बीडीसी
सदस्य दयाराम यादव के मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे और
परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।
विधायक ने मृतक के भतीजे श्रीराम यादव से मिलकर घटना के बाबत पूरी जानकारी ली।
इसके पश्चात उन्होंने पुलिस अधिक्षक से फोन से वार्ता कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने को कहा। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी से रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने को कहा।
इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, कपिल यादव, संदीप बरनवाल, अंकित यादव, आलोक यादव, राजेन्द्र सिंह, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।