फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MLA furious over power cut

बिजली कटौती के खिलाफ भड़के विधायक, एसडीएम को सौंपा पत्रक

Sat, 30 Apr 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
MLA furious over power cut
सकलडीहा। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के बाद जनता को 24 घंटा बिजली देने का वादा किया था। इसके बाद भी ग्रामीण अंचल से लेकर कस्बा में पांच से छह घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे नाराज सपा के सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने शनिवार को अघोषित विद्युत कटौती व विद्युत कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगा एसडीएम पत्रक सौंपा है। साथ ही समस्या दूर न होने पर तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सपा विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान तीन सौ यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था। फ्री बिजली तो दूर, ग्रामीण अंचलों में 24 घंटा के बजाय पांच से छह घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। इस भीषण गर्मी और उमस में लोगों की नींद हराम हो गई है। वहीं विभागीय अधिकारी बिजली बिल की वसूली, संशोधन, मीटर रीडिंग के नाम पर तहसील में बडे़ पैमाने पर भ्रष्टाचार और गरीबों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए एसडीएम को पत्रक सौपते हुए शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, जोखू सिद्दीकी, सुभाष यादव, केशव राजभर, सिंटू यादव, सुरेंद्र यादव, नितिन तिवारी, सुरेंद्र मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed